फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud in Jaspur

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7.64 लाख की ठगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fraud in Jaspur
जसपुर। सेवानिवृत्त फौजी ने आईलेट्स सेंटर चालक के खिलाफ विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सात लाख 64 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि ग्राम बगीची निवासी गुरजसपाल सिंह यहां अफजलगढ़ रोड पर आईलेट्स सेंटर चलाता है। आरोपी ने उसके पुत्र कामेश कुमार को यूक्रेन का वीजा लगाकर कुछ दिन वहां रहने के बाद ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिलाया। कहा कि नौकरी लगवाने के लिए वह 20 से 25 बच्चों का ग्रुप लेकर वहां जाएगा। उसने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में उसकी फैक्ट्रियां और उनके ऑफिस हैं। नरेश का कहना है कि गुरजसपाल की बातों पर विश्वास कर उसने अपनी आर्मी की पेंशन पर साढ़े पांच लाख रुपये का लोन लेकर उसमें से 4.50 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए और 49 हजार रुपये का चेक दे दिया। इससे पूर्व उसने चेक से तीन किस्तों में दो लाख 65 हजार रुपये और ले लिए।
विज्ञापन

बीती 10 दिसंबर का टिकट कराकर उसने उसके पुत्र कामेश कुमार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे दिल्ली पर बुलाया। वह परिजनों के साथ अपने पुत्र को लेकर हवाई अड्डे पर पहुंच गया। शाम को 6.20 की उड़ान थी। उसका पुत्र हवाई अड्डे के अंदर चला गया तो वहां के बोर्डिंग अधिकारी की ओर से उसके टिकट को अमान्य करार देकर उसे वापस भेज दिया गया। इसके बाद आरोपी उसके साथ टालमटोल करता रहा। एसएसआई मदन बिष्ट ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed