फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud in Cement selling

फर्जी सीमेंट का कारोबार करने का भंडाफोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud in Cement selling
बाजपुर। एसओजी और पुलिस ने छापा मारकर नकली सीमेंट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गांव इटव्वा स्थित एक गोदाम से नकली सीमेंट के 300 कट्टों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम एसओजी और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव इटव्वा स्थित पुरानी राइस मिल गोदाम में चल रहे रिजेक्ट सीमेंट को पीसकर ओर छानकर नये ब्रांडेड कंपनियों के कट्टो में भरकर सीमेंट बेचने का कारोबार पकड़ा। मौके से कारोबार संचालक प्रेमशंकर निवासी गांव बन्नाखेड़ा, राकेश, अंकुश, वीरचंद, सौरभ और देवानंद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि यूपी निवासी पार्टनर राशिद मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस को मौके से 300 कट्टे नए तैयार किये और 200 कट्टे पुराने रिजेक्ट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार कारोबारी संचालक प्रेम शंकर क्षेत्र ओर आसपास के इलाकों के डीलरों से खराब सीमेंट सस्ते में खरीदकर लाता था। फिर इसे ट्रैक्टरों से पीसकर ओर छानकर ब्रांडेड कंपनियों के पुराने कट्टे खरीदकर उनमें भरकर बेचता था। उसका पार्टनर राशिद डीलरों से संपर्क करने रहता था। पुलिस राशिद की तलाश में जुटी है। उसे पकड़ने के लिए यूपी के रामपुर और मुरादाबाद क्षेत्र की पुलिस से सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed