फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four players from the state will represent in the Laser Run Championship to be held in China.

Udham Singh Nagar News: चीन में होने वाली लेजर रन चैंपियनशिप में प्रदेश के चार खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four players from the state will represent in the Laser Run Championship to be held in China.
काशीपुर। चीन में होने वाली विश्व स्तरीय लेजर रन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के चार खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए 5 जून को खिलाड़ी रवाना होंगे। 6-10 जून तक झोंगझोऊ चीन में मॉडर्न मेंटाथलॉन लेजर रन विश्व स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें उत्तराखंड से रामनगर निवासी नंदन सिंह नेगी, काशीपुर निवासी सक्षम प्रताप सिंह, देहरादून निवासी सुनीता चौहान, बागेश्वर निवासी ममता खाती प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन उत्तराखंड सचिव दयाल सिंह ने बताया कि 2-4 जून तक पनवेल मुंबई में विश्व चैंपियनशिप शिविर में प्रदेश की टीम लेजर रन से संबंधित बारिकियां सीखेंगी। 5 जून को टीम झोंगझोऊ के लिए रवाना हो जाएगी। एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज भल्ला, सचिव दयाल सिंह फर्स्वाण, शिखा गौतम, गोपाल सिंह आदि ने टीम को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed