फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four player selected for the competition.

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए जिले से चार खिलाड़ी चयनित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four player selected for the competition.
विजय जेठी। - फोटो : RUDRAPUR
सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी कैंप के लिए जिले के चार खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। कैंप के बाद उत्तराखंड की टीम 27 अक्तूबर से अपना पहला मुकाबला खेलेगी। अभी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से मैच के शेड्यूल जारी नहीं किए गए हैं। टीम में 20 खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले से मूलरूप से रुद्रपुर की आदर्श कॉलोनी निवासी मयंक मिश्रा, काशीपुर निवासी मोहम्मद नाजिम, गड़ीनेगी गांव निवासी अवनीश सुधा व खटीमा के झनकट निवासी विजय जेठी को कैंप के लिए चयनित किया गया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि विजय जेठी पिछले तीन वर्षों से उत्तराखंड की सीनियर टीम से खेल रहे हैं। इस वर्ष भी इनका चयन उत्तराखंड की टी-20 कैंप के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

मोहम्मद नाजिम पिछले सत्र में भी टी-20 टीम में शामिल थे। नाजिम एक तेज गेंदबाज और मध्यम क्रम के बल्लेबाज हैं। अपने ऑल राउंडर प्रदर्शन के कारण उनका चयन इस वर्ष भी टी-20 क्रिकेट कैंप के लिए हुआ है। बताया की पिछले तीन वर्षों से उत्तराखंड क्रिकेट टीम में सम्मलित अवनीश सुधा एक होनहार खिलाड़ी हैं। इन्होंने सत्र 2018-19 में अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपने ओर आकर्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मूल रूप से रुद्रपुर के रहने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर मयंक मिश्रा ने भी दो साल पूर्व विशाखापट्टनम में चले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कमाल दिखाया था। मयंक की गेंदबाजी के दम पर (चार ओवर में छह रन देकर चार विकेट लिए) उत्तराखंड की टीम ने गोवा को आठ विकेट से हराया था। इसमें मयंक की हैट्रिक भी शामिल रही। चारों खिलाड़ियों के कैंप में चयन होने पर जिला इकाई के सचिव नूर आलम, गौरव तिवारी, अर्जुन सिंह, अफताब आलम, अमित शर्मा, जितेंद्र छाबड़ा समेत अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

अवनीश सुधा।

अवनीश सुधा।- फोटो : RUDRAPUR

मोहम्मद नाजिम।

मोहम्मद नाजिम।- फोटो : RUDRAPUR

मयंक मिश्रा।

मयंक मिश्रा।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed