फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four injured in knife fight between two groups during birthday party in Dhaba in kashipur

बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद: चाकूबाजी में महिला समेत चार लोग घायल, गाजियाबाद के रहने वाले हैं जख्मी लोग

Sat, 21 Sep 2024 01:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Sep 2024 01:04 PM IST
सार

काशीपुर मुरादाबाद रोड में चौधरी ढाबे में बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान चार लोगों को चाकू मारने का मामला सामने आया है। जिसमें से दो लोगों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Four injured in knife fight between two groups during birthday party in Dhaba in kashipur
ढाबे में बर्थडे पार्टी के दौरान दो गुटों में चाकूबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हरियावाला में एक ढाबा स्वामी के बेटे की बर्थडे पार्टी में दो पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हमलावरों ने चाकू से एक महिला समेत चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम हरियावाला में वीडियोकॉन फैक्टरी के सामने संजू कुमार का चौधरी ढाबा है। शुक्रवार की शाम उनके बेटे की बर्थडे पार्टी थी। केक काटने की तैयारी चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पास के गांव के रहने वाला एक युवक मौके पर पहुंचा। इसी बीच युवक ने केक उठाकर संजू की पत्नी की चेहरे पर लगा दिया। इसके बाद युवक कमरे में घुस गया और परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगा।

विज्ञापन

इससे गुस्साए संजू के भाई ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। बात बढ़ने पर लोगों ने युवक को उसके घर भेज दिया। कुछ देर बाद युवक धारदार हथियार से लैस होकर लगभग छह लोगों के साथ पार्टी में पहुंचा। वहां हमलावरों ने चाकू से लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान चाकू लगने से संजू के गाजियाबाद से आए रिश्तेदार संगीता, गुड्डू, बुद्धा सिंह व नरेश कुमार लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को कराया भर्ती
शोर-शराबा होने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए तब तक हमलावर फरार हो गए जबकि उनका एक साथी पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सूर्या चौकी प्रभारी मनोज धौनी ने बताया कि एक महिला समेत चार घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं एसपी अभय सिंह ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

ये पढ़ें- Uttarakhand Olympic Games: 12 साल का बच्चा बना रैफरी...तो 440 वोल्ट के साये में सुलाए खिलाड़ी; जानिए पूरा हाल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed