Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four hospitals failed to save the life of the injured only son.

Udham Singh Nagar News: चार अस्पताल भी नहीं बचा सके घायल इकलौते बेटे की जिंदगी

Fri, 23 Jan 2026 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 23 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Four hospitals failed to save the life of the injured only son.
खटीमा। सड़क दुर्घटना में घायल सबौरा निवासी कृष्ण सिंह राना (27) पुत्र प्रताप सिंह राना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण परिजनों और गांव में मातम पसर गया। चार अस्पतालों में घायल को ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सबौरा निवासी कृष्ण सिंह राना 20 जनवरी की शाम अपने रिश्ते के चाचा सबौरा निवासी निखिल के साथ बाइक से जा रहा था। गौझरिया के पास एक वाहन से बचने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले जाया गया। हालात गंभीर होने पर घायल कृष्ण सिंह को उप जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि कृष्ण को बाद में एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी से ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। ऋषिकेश एम्स के डॉक्टरों के हाथ खड़े करने पर उसे खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया जहां बुधवार रात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कृष्ण सिंह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। झनकट चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

---

सड़क हादसे में युवक घायल
बाजपुर। बरहैनी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में गांव हरिपुरा निवासी रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed