{"_id":"59135f5d4f1c1b1d68850c4d","slug":"four-dozen-encroachments-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दर्जन अतिक्रमण ध्वस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दर्जन अतिक्रमण ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 11 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य मार्गों पर उतरी टीम ने व्यापक अभियान चलाकर चार दर्जन अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। इस बीच कुछ व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। खुद अतिक्रमण हटाने वाले लोगों की दुकानों पर भी जेसीबी चलाने पर व्यापारी भड़क उठे। उन्होंने स्टेशन रोड पर धरना देकर जाम लगा दिया, लेकिन टीम किसी दबाव में नहीं आई और अभियान जारी रखा। कुछ लोगों को मोहलत दी गई है।
विज्ञापन
हाइकोर्ट के आदेश पर एनएच-74 स्टेशन रोड पर टांडा उज्जैन तिराहा और रुद्रपुर मार्ग पर तीर्थ द्रोणसागर तक 81 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। बुधवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में एनएच, नगर निगम की टीमों ने अभियान की शुरूआत टांडा तिराहा से की। टीम के साथ जेसीबी आते देख अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। बंदी के दिन होने के बावजूद सभी दुकानदार अपनी दुकानों पर मौजूद थे। हालांकि जिन दुकानों पर निशान लगे थे उन सभी ने अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। इसके बावजूद टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कई दुकानदारों ने जहां पर निशान लगे थे अंदर से वहां पर पीलर खड़े कर दिए। अतिक्रमण हटाने में भी भेदभाव की लोगों में शिकायत थी। दुकानदारों का कहना है कि गरीब दुकानदारों को समय नही दिया गया, बड़े दुकानदारों को छोड़ दिया गया। स्टेशन रोड पर एक मंदिर भी अक्रिमकण के जद पर आ रहा है। मंदिर के पुजारी को एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
टीम ने स्टेशन रोड पर अमित दुआ की ग्रिल तोड़ दी। इसके विरोध में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में दुकानदारों ने स्टेशन रोड पर आंशिक जाम लगाकर विरोध जताया। दीपक वर्मा ने बताया कि अमित दुआ अपनी दुकान का अतिक्रमण हटाने के लिए अंदर से दीवार बना रहे थे। इसके बावजूद टीम ने जेसीबी से ग्रिल तोड़ दी।
एमपी चौक से रेलवे क्रॉसिंग तक मात्र एक दुकान के बाहर पड़ा टिनशेड हटाया। कई निशान लगे पक्के दुकानों के मालिकों को समय दिया गया। रेलवे क्रॉसिंग के पार रेलवे की भूमि पर फड़ लगाने वालों की झोपड़ी तोड़ दी। रिक्शा स्टेंड का शेड और कार्यालय ध्वस्त कर दिया। सिनेमा हाल की चाहरदीवारी एक जगह तोड़ दी। तीर्थ द्रोणसागर के दुकानदार पहले ही अपना अतिक्रमण हटा चुके थे। टीम में तहसीलदार संजय कुमार, नगर निगम के उप निगर अधिकारी नजर अली, टीएस अजय, एनएच के ईई महेन्द्र कुमार, एईएएस मेहता, जेपी विश्व कर्मा, एएई पीसी जोशी, जेई पंकज कुमार, कमर आलम, एमसी मुराई पुलिस के उप निरीक्षक जसविंदर सिंह थे।
झोपड़ी तोड़ी, कमरे वाले को मोहलत
टीम की गाज गरीबों पर ज्यादा गिरी। टीम ने रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे भूमि पर फड़ लगाने वालों की धूप से बचने के लिए बनी झोपड़ी उजाड़ दी। टीम ने रिक्शा के खड़े होने के लिए नाली के ऊपर बना टिनशेड ध्वस्त कर दिया, लेकिन साथ में बनी एक कमरे की पक्की दुकान को हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दे दिया।
अभियान के दौरान लग गया जाम
अतिक्रमण हटाने के दौरान यातायात डायवर्ट नहीं करने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने से दोनों और जाम लग गया। इस दौरान मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। दोनों और दो किलोमीटर का जाम लग गया। सीओ राजेश भट्ट को सूचना मिलने पर उन्होंने बैलजुड़ी मोड़ से रामनगर को जाने वाले वाहनों को निकलवाया। वहीं टांडा तिराहे से बाजपुर को जाने वाले वाहनों को डायवर्ट करवाया। हालांकि पुलिस अधिकारी और सिपाही भी जाम खुलवाते नजर आए।