{"_id":"64a6fb990e39bc4042006e8a","slug":"four-arrested-in-liquor-case-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-1136-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नकली शराब फैक्टरी मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नकली शराब फैक्टरी मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार
Thu, 06 Jul 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
गदरपुर। गूलरभोज के रोशनपुर गांव में पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्टरी मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। अब तक इस मामले में दस आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
27 जून की रात में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम रोशनपुर में एक मकान पर छापा मारा था। टीम ने दो महिलाओं सहित छह लोगों को नकली देशी शराब बनाते गिरफ्तार किया था। एसएसपी ने सीओ बाजपुर की अगुवाई में एसआईटी गठित की थी और विवचेना एसओ राजेश पांडेय को सौंपी थी। अविनाश निवासी बाजपुर, नरेश निवासी मंसुरपुर थाना स्वार जिला रामपुर को पुलिस और एसओजी ने उनके घरों से गिरफ्तार किया। अभियोग में संदिग्ध करमजीत सिंह निवासी बेरियादौलत थाना केलाखेड़ा एवं इरशाद हुसैन उर्फ गोलू कबाड़ी निवासी लाइन नंबर आठ वनभूलपुरा हल्द्वानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में करमजीत सिंह ने बताया रोशनपुर में लगाई गई अवैध शराब की फैक्टरी में सरवन सिंह उर्फ सोनू उर्फ सुखदेव निवासी माला फार्म बेरिया दौलत की उसके जीजा सुखविंदर सिंह निवासी ग्राम खेड़ा बिजनौर उत्तर प्रदेश एवं सतनाम सिंह की पार्टनरशिप थी। उसने बताया अविनाश और नरेश नरेश लोगों के साथ शराब फैक्टरी में काम करते है। कच्ची शराब को जिन कांच की बोतलों में किया जाता था उसे हल्द्वानी के इरशाद हुसैन उर्फ गोलू कबाड़ी से मंगाया जाता था। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह की तलाश की जा रही है।