फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Former student of the school had made objectionable photo of the teacher viral in bazpur

Uttarakhand: स्कूल की पूर्व छात्रा ने वायरल की थी शिक्षिका की आपत्तिजनक फोटो, वजह जानके सभी चौंक गए

Wed, 07 Aug 2024 01:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 Aug 2024 01:24 PM IST
सार

बाजपुर में एक शिक्षिका की आपत्तिजनक एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली कोई और नहीं बल्कि विद्यालय की पूर्व छात्रा निकाली। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी छात्रा को हरिद्वार से पकड़ा है।

विज्ञापन
Former student of the school had made objectionable photo of the teacher viral in bazpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

 

विज्ञापन

बाजपुर में एक शिक्षिका की आपत्तिजनक एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली कोई और नहीं बल्कि विद्यालय की पूर्व छात्रा निकाली। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी छात्रा को हरिद्वार से पकड़ा है। युवती ने शिक्षिका पर पढ़ाई के दौरान मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 41 का नोटिस देकर पूछताछ के बाद युवती को छोड़ दिया।

शुक्रवार को मुख्य मार्ग स्थित एक कॉलेज के प्रबंध कमेटी की बैठक हुई थी। इस दौरान कहा गया था कि एक शिक्षिका की 28 और 30 जुलाई को आपत्तिजनक फोटो वायरल की गई है जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी थी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीताल का लोकप्रिय पर्यटक स्थल बना इतिहास, दफन हो गई टिफिन टॉप पर बनी डोरोथी सीट; जानिए कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका ने कम नंबर दिए थे
सीओ अन्नराम आर्या ने बताया कि सर्विलांस के आधार पर टीम ने सोमवार रात हरिद्वार से एक युवती को पकड़ कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी युवती ने बताया कि उसने कक्षा नौ से 12 तक पढ़ाई विद्यालय में की है। विद्यालय की एक शिक्षिका उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी।उसने बताया कि इसी खुन्नस में शिक्षिका ने उसे परीक्षा में नंबर भी कम दिए थे। आरोपी युवती ने विद्यालय से वर्ष 2022-2023 में 12वीं पास की है। यह बात शिक्षिका ने भी स्वीकार की है। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपी के दोनों मोबाइल नंबरों की जांच कर साक्ष्य बरामद किए हैं। सीओ के अनुसार आरोपी युवती के दोनों मोबाइल को कब्जे ले लिया है।

हरिद्वार से बीकॉम कर रही है युवती
पुलिस के अनुसार आरोपी युवती ने पूछताछ में बताया कि शिक्षिका के मानसिक प्रताड़ना से वह डिप्रेशन में आ गई थी। इसी के चलते उसने फर्जी आईडी बनाकर फोटो एडिट कर शिक्षिका की आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। आरोपी युवती जून माह में हरिद्वार चली गई। वहां वह बीकॉम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed