फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Former soldier died.

पाकिस्तान को धूल चटाने वाले पूर्व सैनिक त्रिलोचन सिंह का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Former soldier died.
त्रिलोचन सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। पाकिस्तान के खिलाफ दो बार लड़ाई लड़ने वाले त्रिलोचन सिंह का हृदयगति रुकने से निधन हो गया है। वह 86 साल के थे।
विज्ञापन

दुर्गापुर ग्राम सभा की प्रधान के पति गगनदीप सिंह ने बताया कि त्रिलोचन उनके दादा थे। दिल का दौरा पड़ने से परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले जा रहे थे लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार त्रिलोचन सिंह 1957 में सेना के आर्म्स क्राप्स में सूबेदार पद पर भर्ती हुए थे।
उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1965 और 1971 में हुई लड़ाई में भाग लिया था। वह अपने परिवार को लेकर 1970 में हरियाणा के करनाल से आकर दुर्गापुर गांव में बस गए थे। 1982 में वह फौज से रिटायर हुए थे। वह अपने पीछे तीन बेटे और दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार को रोते बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, रुद्रपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा, अजमेर सिंह मनेश, टहल सिंह, प्रधान परमजीत सिंह, बलदेव सिंह, गुरवंत सिंह, गुरदेव सिंह, गुरमुख सिंह, दलजीत सिंह आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed