{"_id":"56f825c94f1c1b8d59f14dcb","slug":"former-ri-and-15-policemen-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आरआई सहित 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व आरआई सहित 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने बिना अनुमति के अवकाश पर रहने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पुलिस लाइन के पूर्व आरआई, इंस्पेक्टर सहित 15 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
जिले में कुछ पुलिसकर्मी बिना अनुमति के अनुपस्थित चल रहे हैं। काशीपुर कोतवाली के मालखाने से असलहे गायब होने के मामले में तत्कालीन कोतवाल पीके जेठा को लाइन हाजिर किया गया था। लाइन में आमद कराने के बाद जेठा की तबियत बिगड़ गई थी। उसके बाद वह छुट्टी पर चले गए थे।
विज्ञापन
इसी प्रकार पुलिस लाइन के आरआई जेसी पाठक का 31वीं वाहिनी पीएसी में तबादला होने के बाद वे दस दिन की छुट्टी पर चले गए थे और फिर मेडिकल विभाग में लगा दिया था। नए एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का चाबुक चलाया है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस लाइन के पूर्व आरआई जगदीश चंद्र पाठक, निरीक्षक पवन कुमार जेठा, एसआई विशेष श्रेणी गोपाल सिंह, हेड कांस्टेबल शंकर आर्या, कांस्टेबल सशस्त्र पुलिस सुनील कुमार, परमहंस, अनुज कुमार, कांस्टेबल नागरिक पुलिस संजीव चौधरी, विनोद कुमार, गिरीश भट्ट, मुकेश कुमार, ज्ञानेंद्र सौरायण, कुसुम, जगदीश चंद्र और कांस्टेबल एलआईयू पवन कुमार शामिल हैं।
एसएसपी ताकवाले ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है, वे लंबे समय से अनाधिकृत रुप से अवकाश में चल रहे हैं। कुछ तो ऐसे हैं जो दो दिन का अवकाश लेकर गए और फिर मेडिकल लगा दिया। जिन पुलिसकर्मियों ने मेडिकल लगाया है, उसकी भी जांच की जाएगी।