फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Former MLA Rajkumar Thukral were detained while they were going to submit a memorandum to the CM Dhami

रुद्रपुर: अस्पताल बदहाली पर ज्ञापन देने गए पूर्व विधायक ठुकराल हिरासत में, सीएम दौरे से पहले पुलिस का एक्शन

Thu, 27 Aug 2026 11:53 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 27 Aug 2026 11:53 AM IST
सार

रुद्रपुर जिला अस्पताल की बदहाली और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Former MLA Rajkumar Thukral were detained while they were going to submit a memorandum to the CM Dhami
पूर्व विधायक सहित कई कांग्रेसी हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रुद्रपुर जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को ट्रांजिट कैंप पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ठुकराल के साथ सुनील चुघ, रामसेवक, दिनेश कोहली, आनंद शर्मा, दिनेश पंत और सुखदेव हालदार को भी पुलिस अपने साथ ले गई। इस दौरान ठुकराल और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। हिरासत में लेने से पहले करीब दो घंटे तक उन्हें सिटी क्लब में नजरबंद रखा गया।

मुख्यमंत्री के युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचने की सूचना पर बृहस्पतिवार को ठुकराल ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया था। इसकी जानकारी मिलते ही ट्रांजिट कैंप पुलिस सक्रिय हो गई। एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस फोर्स के साथ सिटी क्लब पहुंचे और ठुकराल को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं जाने की हिदायत दी। ठुकराल ने कहा कि वह केवल अस्पताल की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराने जा रहे हैं और किसी तरह का विरोध नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस के रोकने पर ठुकराल ने कहा उन्हें सिर्फ जिला अस्पताल की बात करनी है। अस्पताल में ऑर्थोपेडिक डॉक्टर नहीं है, बच्चों का डॉक्टर नहीं है। अल्ट्रासाउंड मशीन है लेकिन चलाने वाला कोई नहीं है। एमबीबीएस की क्लासें भी नहीं चल पा रही हैं। जिला अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर अस्पताल की वास्तविक स्थिति बताना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ठुकराल ने चेतावनी दी कि गाड़ी रोकी गई तो वह पैदल ही मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे। इसी दौरान समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जब पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी तो ठुकराल समर्थकों के साथ पैदल ही निकलने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और विरोध करने पर हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed