{"_id":"6988efb39a489afaa8036129","slug":"former-mla-misled-muslims-by-considering-them-as-vote-bank-behad-rudrapur-news-c-242-1-shld1013-136941-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक ने मुस्लिमों को वोट बैंक समझ गुमराह किया : बेहड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक ने मुस्लिमों को वोट बैंक समझ गुमराह किया : बेहड़
Mon, 09 Feb 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो विकास की स्पष्ट सोच रखते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को पूरे 10 वर्षों का समय मिला लेकिन मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों को केवल वोट बैंक समझकर गुमराह किया गया। वे सिसई में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
बेहड़ ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने धरातल पर कोई ठोस विकास कार्य नहीं किया। न सड़कें बनीं, न नालियां बनीं और न ही मूलभूत सुविधाओं पर गंभीरता से काम किया गया। इसके विपरीत उनकी ओर से केवल चार वर्षों में कराए गए विकास कार्य जनता को साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे अभी से वर्ष 2027 की तैयारी में जुट जाएं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रिजवान निक्की, निवर्तमान सभासद लियाकत अंसारी, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, रामबाबू सिंह, दिलीप सिंह बिष्ट, मुर्तजा अंसारी, संतराम, जमालुद्दीन, महेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।