फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Former CM Harish Rawat Twitter war over Kicchha MLA

कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में हरदा ने किया है ट्वीट

Mon, 22 Apr 2019 11:53 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Published by: अरुण कुमार Updated Mon, 22 Apr 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Former CM Harish Rawat Twitter war over Kicchha MLA
twitter

विज्ञापन
रुद्रपुर में शादी समारोह में गए एक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पिटाई के बाद चोटिल कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने इस मारपीट को चुनावी रंजिश से जोड़ते हुए ट्वीट कर भाजपा के साथ ही किच्छा विधायक को घेरने की कोशिश की है। इधर, किच्छा विधायक ने ट्वीट पर हैरानी जताते हुए आरोप को सिरे से खारिज किया है। 
किच्छा निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता बंटी पपनेजा दो दिन पूर्व रुद्रपुर के एक रिसार्ट में आयोजित विवाह समारोह में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि समारोह में मौजूद कुछ लोगों से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया और मारपीट हो गई। मारपीट के बाद बंटी की ओर से किसी तरह की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई थी। मारपीट का मामला तब सुर्खियां बना, जब कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मारपीट को चुनाव से जोड़ते हुए ट्वीट कर दिया। उन्होंने लिखा कि ‘अभी चुनाव के परिणाम नहीं आए हैं, नैनीताल संसदीय क्षेत्र में भाजपा के लोगों की गुंडागर्दी के मामले सामने आ रहे हैं। किच्छा में चुनाव के दिन कांग्रेस कार्यकर्ता बंटी पपनेजा ने विधायक के बूथ पर घुसने का कुछ सवाल पूछ लिया तो उसका दंड विधायक के अनन्य सहयोगी ने गंभीर रूप से पिटाई कर दिया है। विधायक के लोगों ने यह कहकर पिटाई की कि आप विधायक से सवाल करते हो। सत्ता का अहंकार यदि गुंडागर्दी में परिणित हो जाए तो इसके खिलाफ संघर्ष होना चाहिए। मैं आप सबसे इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने की प्रार्थना करता हूं।’ बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं ने बंटी के घर पहुंचकर तहरीर देने और हरसंभव मदद का भरोसा दिया था लेकिन बंटी ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इधर, बंटी ने बताया कि उसके साथ मारपीट हुई थी लेकिन वह इस मामले की पुलिस में शिकायत नहीं करना चाहता है। 
विज्ञापन


हल्केपन पर उतर आए हैं हरीश रावत : शुक्ला
मेरा चुनाव के दिन किसी बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कोई विवाद नहीं हुआ था। मेरे लोगों ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। मारपीट की कोई रिपोर्ट भी थाने में दर्ज नहीं है। हैरत है कि हरीश रावत इतने हल्केपन पर उतर आए हैं कि मुझसे उलझकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं। वह बुरी तरह चुनाव हार रहे हैं और इसलिए ट्वीट कर किच्छा के लोगों को लड़ाना चाहते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गए हैं। - राजेश शुक्ला, विधायक, किच्छा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed