{"_id":"6480d3d2c4bc21dedf0f4324","slug":"food-in-just-five-rupees-sitarganj-news-c-8-1-161816-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पांच रुपये में गरीबों को मिलेगा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पांच रुपये में गरीबों को मिलेगा भोजन
Thu, 08 Jun 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख समाज ने भोजन वैन की शुरूआत कर की मिसाल कायम
संवाद न्यूज एजेंंसी
सितारगंज। श्री गुरु तेग बहादुर सोसाइटी और जिंदगी जिंदाबाद संस्था की ओर से जरूरतमंदों के लिए पांच रुपये में भोजन की व्यवस्था की गई। भोजन की वैन का मुख्य अतिथि एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। एसएसपी ने कहा कि सिख समाज मानवता की मिसाल है। गुरुद्वारों में प्रतिदिन निरंतर लंगर के माध्यम से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। रुद्रपुर के बाद यहां भी पांच रुपये में भोजन थाली की शुरूआत की गई है।
बुधवार को रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिंदगी जिंदाबाद संस्था के अध्यक्ष करमजीत सिंह चन्ना ने समिति के जरिये किए गए सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि समिति भोजन के अलावा गरीबों को निशुल्क दवा भी देती है। साथ ही पर्यावरण के प्रति भी जागरूक कर रही है। किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव जी के आशीर्वाद से सिख समाज हमेशा समर्पण भाव से सेवा करता है। कार्यक्रम संयोजक व आयोजक देवेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया और भोजन वैन समाज को समर्पित की। वहां एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, महेश मित्तल, पवन बड़सीवाल, लक्खा सिंह, सुखवीर सिंह बेदी, हरजिंदर सिंह लाडी, लवली लांबा आदि थे।