फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fog wreaks havoc... Both flights between Delhi and Pantnagar cancelled

Udham Singh Nagar News: कोहरे का कहर... दिल्ली–पंतनगर के बीच दोनों उड़ानें रद्द

Sat, 03 Jan 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 03 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fog wreaks havoc... Both flights between Delhi and Pantnagar cancelled
पंतनगर। घने कोहरे के चलते शुक्रवार को एयरपोर्ट पर कम दृश्यता रही जिसके चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली–पंतनगर के बीच संचालित दोनों उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के लिए न्यूनतम 800 मीटर रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) की आवश्यकता होती है लेकिन शुक्रवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर दृश्यता मात्र 400 मीटर ही थी। निर्धारित मानकों से कम दृश्यता होने के कारण विमान को उतारना संभव नहीं था। इसलिए इंडिगो की पहली उड़ान संख्या 6ई-7324 जो दोपहर 1:05 बजे पंतनगर पहुंचती है और दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156, जो शाम 4:15 बजे पहुंचती, दोनों को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट क्षेत्र में भी घने कोहरे के कारण पूरे दिन उड़ान संचालन प्रभावित रहा। पंंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए लो विजिबिलिटी के चलते उड़ानों के संचालन की अनुमति नहीं दी गई। उड़ानें रद्द होने के बाद एयरलाइंस प्रबंधन की ओर से यात्रियों को पूर्ण किराया वापसी अथवा सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाने का विकल्प दिया गया। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में खासा असंतोष रहा। कई यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ को अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed