रुद्रपुर। मेट्रोपोलिस सिटी स्थित सेवन स्काई स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलता था। इसके लिए युवतियों को अलग से 500 रुपये दिए जाते थे। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने शनिवार को स्पा सेंटर संचालिका समेत 10 आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस अब फरार स्पा सेंटर मालिक हरमिंदर सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
शनिवार को पुलिस कार्यालय में एएसपी क्राइम मिथिलेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में स्पा सेंटर संचालिका ने बताया कि स्पा सेंटर मालिक उनसे अनैतिक काम करवाता था। पांचों युवतियां ने बताया कि वह स्पा सेंटर संचालिका के साथ मिलकर जिस्मफरोशी का काम करती थीं। एक युवक से जिस्म फरोशी के लिए 500 रुपये मिलते थे। आरोपियों के कब्जे से अलग अलग कंपनियों के 10 मोबाइल, चार आधार कार्ड, दो एटीएम कार्ड आदि बरामद किए हैं।