फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five Women Pradhan on Hunger Strike

भूख हड़ताल पर बैठीं पांच महिला ग्राम प्रधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five Women Pradhan on Hunger Strike
गदरपुर/सितारगंज। ग्राम प्रधानों का 12 सूत्रीय मांगो के लिए ब्लॉक परिसर में धरना 10वें दिन भी जारी रहा। मांगों के समर्थन में पांच महिला प्रधान कमलजीत कौर, तारावती, सुनीता आर्य, मीना चौधरी और निर्मला रानी शनिवार को एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठीं। प्रधान कंवलजीत कौर ने कहा कि पिछले तीन दिन से लगातार पांच-पांच ग्राम प्रधान भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। लेकिन शासन स्तर से कार्यवाही नहीं हो रही है। इससे प्रधानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहां संजय चौधरी, शराफत अली मंसूरी, केतन कुमार, कविता रानी, संजीदा बी, सीमा रानी, तरन्नुम जहां आदि प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर सितारगंज में प्रधानों ने ब्लॉक दफ्तर में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान संघ के नेतृत्व में चल रहे धरने पर प्रदेश अध्यक्ष भाष्कर सम्मल ने कहा कि सोमवार को जिला मुख्यालय में विकास भवन पर तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के प्रधानों से अधिक से अधिक संख्या में रुद्रपुर पहुंचने की अपील की। वहां प्रधान पार्वती देवी, दिनेश सिंह, सोनती देवी, सोमवती, मनीष सिंह, राजेंद्र सिंह, राहित मलिक, समर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed