फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five illegal construction seals including hospital

अस्पताल सहित पांच अवैध निर्माण सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Five illegal construction seals including hospital
रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया। टीम ने अवैध निर्माण की सूचना पर रुद्रपुर में जगह-जगह कार्रवाई की।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब दो बजे से शाम छह बजे के बीच कार्रवाई की गई। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने एनएच-74 के पास दानपुर गांव में रविंद्र के तीन मंजिले भवन का निर्माण कार्य रुकवाकर भवन को सील कर दिया। इसके साथ ही बिगवाड़ा, गंगापुर रोड पर संजीव व प्रदीप के दो मंजिला व्यावसायिक भवन का निर्माण रुकवाकर सील किया। खमरिया रोड लालपुर में शमशुद्दीन के व्यावसायिक व आवासीय दो मंजिला मकान को सील किया गया। किच्छा निवासी इस्लाम के व्यावसायिक निर्माण को बेसमेंट सहित सील किया गया। विकास व अन्य लोगों की ओर से आदित्य चौक के पास छत्रपति साहूजी महाराज अस्पताल के चार मंजिला भवन निर्माण को सील किया गया।
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण सचिव एनएस नबियाल ने बताया कि पांचों निर्माण कार्यों के नक्शे पास नहीं किए गए थे। इस कारण भवनों को सील किया गया। अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वहां अधिशासी अभियंता विजय कुमार माथुर, सहायक अभियंता रमेश जोशी, अवर अभियंता हेमंत रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-18 आरडीपी 14पी-सील किया निर्माणाधीन भवन।
15 पी- सील किया गया निर्माणाधीन भवन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed