{"_id":"6064c51b8ebc3ed4be2dc9f2","slug":"five-fire-accidents-in-kashipur-kashipur-news-hld4200812185","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर में एक दिन में पांच जगह लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में एक दिन में पांच जगह लगी आग
विज्ञापन
जसपुर में आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। पुरवइयां (पूर्व की ओर से चलने वाली हवाएं) चलने के साथ ही गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं। एक ही दिन में पांच स्थानों पर आग लगने से दस लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
बुधवार शाम शहर के बीचोंबीच स्थित चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय के कार्यालय के फ्रिज के स्टेबलाइजर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कार्यालय से धुआं उठता देख एक व्यक्ति ने प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही उनका बेटा अभ्युदय कॉलेज पहुंचा और कार्यालय का ताला खोला। इसी बीच एसएसआई देवेंद्र गौरव भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में प्राचार्या डा. कीर्ति पंत और उप प्राचार्या डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने दमकल विभाग और क्षेत्र के कुछ लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से करीब दो लाख रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया।
उधर, कुंडेश्वरी रोड पर एक स्कूल के पीछे बुधवार को झाड़ियों में आग भड़क उठी। झाड़ियों से कुछ दूरी पर कई किसानों के खेत हैं। इनमें गेहूं की फसल खड़ी है। आग की सूचना फायर यूनिट को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने वहां से गुजर रही एलटी लाइन का शटडाउन लेकर पानी से आग पर काबू पाया। वहीं धीमरखेड़ा क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारियों के कारण गेहूं के खेत में आग लग गई। जिससे खेत स्वामी करन सिंह, नरेश सिंह और शिव सिंह के ,खेतों में खड़ी फसल जल गई। हादसे में करीब तीन एकड़ गेहूं की फसल जलने का अनुमान है। एक अन्य घटना में केपीसी स्कूल की झोपड़ी में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके अलावा आईआईएम के पास भी झाड़ियों में आग लगने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। वहां सुमित पवार, बालम सिंह, जगदीश प्रसाद, विकास रावत, श्याम लाल प्रमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, जसपुर के ग्राम मलपुरी में भी बुधवार को गेहूं के खेत के पास पड़े कूड़े के ढेर में आग लगने से हड़कंप मच गया। एक दूसरी घटना में अफजलगढ़ रोड पर शकील अहमद के प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दकमल कर्मियों ने दोनों स्थानों पर लगी आग को बुझाया। यहां अग्निशमन कर्मी बीरबल सिंह, अमजद अहमद, जगत सिंह, कैलाश धपोला, दिनेश चंद, गोपाल प्रसाद आदि थे।
काशीपुर से स्टेशन इंचार्ज, एक एलएफएम, चालक, समेत छह कर्मी कुंभ मेले में ड्यूटी पर गए हैं। यहां एक एलएफएम समेत कुल 9 फायरकर्मी हैं। गेहूं के खेतों में धूम्रपान के कारण आग की घटनाएं हो रही है। जबकि अन्य वारदातों में शार्ट सर्किट, गैस सिलिंडर का पाइप खराब होना भी अग्नि दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
- खीमानंद, एलएफएम, फायर स्टेशन काशीपुर।

काशीपुर, झाड़ियों में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।- फोटो : KASHIPUR