पुलिस ने गोदाम से ट्रैक्टर पार्ट्स चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद हो गया है।
नगर के मोहल्ला आलापुर निवासी जगभूषण चुघ की नगर के रामराज रोड मंडी गेट के पास श्री राम ट्रैक्टर्स नाम से दुकान है। 14 अगस्त को दुकान के गोदाम का ताला टूटा मिला। गोदाम से ट्रैक्टर्स पार्ट्स, एक्सल इत्यादि सामान गायब मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गांव मुंडिया कला जूनियर हाईस्कूल के पास रईस अहमद, भूपेंद्र उर्फ कोबरा, अलताफ निवासी नंदपुर नरकाटोपा, रोहित निवासी नरखेड़ा, सैफ अली निवासी वार्ड नंबर तीन गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया। टीम में इंस्पेक्टर संजय पांडेय, एसएसआई जसविंदर सिंह, एसआई दिनेश परिहार, शंकर राम, अशोक सिंह, ललित मोहन शामिल रहे। (संवाद)