Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five athletes from Uttarakhand will participate in the 6th Asian Vovinam Championship.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के पांच खिलाड़ी करेंगे 6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप में प्रतिभाग

Mon, 02 Nov 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Five athletes from Uttarakhand will participate in the 6th Asian Vovinam Championship.
खटीमा। मुख्यमंत्री आवास पर वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों व कंबोडिया में आयोजित होने वाली 6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग करने जा रहे राज्य के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंबोडिया जाने वाले उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों से भेंट कर विजयश्री के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हर संभव सहयोग करेगी।
विज्ञापन

संस्था के उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत व महासचिव विनोद लखेरा ने बताया कि 24 से 30 नवंबर 2026 तक नॉम पेन्ह, कंबोडिया में आयोजित होने वाली 6वीं एशियन वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य के पांच खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल होकर भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें ऊधमसिंह नगर जनपद की बबीता अधिकारी, तेजस्विनी, हर्षित कुमार, नैनीताल के सागर सिंह अधिकारी और हरिद्वार के अजय शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed