{"_id":"62ba03e970c22143a4128042","slug":"fire-in-corn-godown-rudrapur-news-hld4672722115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्के के चोकर के गोदाम में लगी आग से करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्के के चोकर के गोदाम में लगी आग से करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन
गदरपुर में गोदाम में लगी आग को बुझाते एनडीआरएफ के जवान।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। सिडकुल स्थित एक कंपनी के गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के जवानों के साथ ही एनडीआरएफ के जवानों ने भी काफी मदद की। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
ग्राम चकरपुर में तहसील भवन के पास संजोग सिंह बेदी का गोदाम है, जो स्पेन में रहते हैं। संजोग सिंह ने रॉकेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को गोदाम किराए पर दे रखा है। यह कंपनी मक्के के चोकर का भंडारण करती है। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे सिक्योरिटी गार्ड ने गोदाम के उत्तरी किनारे से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं तो उसने कंपनी के अधिकारियों को आग लगने की सूचना दी।
सूचना मिलने पर करीब छह बजे गदरपुर से उप यूनिट के प्रभारी वीरेंद्र मौर्या के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा। गोदाम के अंदर आग इतनी विकराल थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर बाद गोदाम की दीवारें धमाके के साथ टूट गईं। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखकर रुद्रपुर से दो, किच्छा और पंतनगर से फायर ब्रिगेड के एक-एक वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन
इस बीच गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए चीनी मिल परिसर स्थित एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन से 40 से अधिक जवान पानी के दो टैंकरों के साथ मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ के जवानों ने गोदाम की खिड़कियों को तोड़कर फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ गोदाम के अंदर पानी की बौछार कर करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इधरर आग लगने की जानकारी होने पर सीएफओ वंश बहादुर यादव और स्टेशन इंचार्ज दया किशन ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। गोदाम में लगी आग से मक्के के चोकर के हजारों कट्टे जलकर राख हो गए आग की लपटें इस कदर विकराल थी कि लोहे के विशालकाय एंगल तक पिघल गए। इस वजह से गोदाम का आधा हिस्सा ढह गया। राजस्व विभाग की टीम ने गोदाम का निरीक्षण किया और आग से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट को तहसील कार्यालय भेजी दी है। गोदाम में लगी आग से करोड़ों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। संवाद
विकास भवन परिसर में केबल में लगी आग
रुद्रपुर। विकास भवन के पीछे विकास प्राधिकरण कार्यालय के पास केबल में फॉल्ट होने से आग लग गई। लोग वहां खड़ी अपनी बाइक बचाने में जुट गए। जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी ने बताया कि दोपहर के समय में केबल में आग लग गई थी। इसकी सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी गई। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके तिवारी ने बताया कि एक केबल में आग लगने से बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत कर करीब पांच घंटे बाद आपूर्ति सुचारु कर दी थी। संवाद

गदरपुर में आग की लपटों से गोदाम में जला मक्के का चोकर।- फोटो : RUDRAPUR