{"_id":"5845c5004f1c1be15944857f","slug":"fire-chief-gust-at-the-board-of-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल अध्यक्ष पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल अध्यक्ष पर झोंका फायर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। कुछ लोगों ने झनकट व्यापार मंडल अध्यक्ष पर राइफल से फायरिंग की। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि देवरी व्यापार मंडल चुनाव में हुए विवाद में अध्यक्ष कमान सिंह जेठी के मध्यस्थता के प्रयास से एक पक्ष नाराज था। इसी के चलते उन पर जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन
झनकट व्यापार मंडल अध्यक्ष जेठी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वह रविवार देर शाम अपने होटल में खाना खा रहा था। इसी बीच जगदीश कन्याल निवासी दियूरी और नंदन सिंह कन्याल निवासी श्रीपुर बिचुवा अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके होटल के सामने आकर गाली गलौच करने लगे। प्रतिष्ठान के बाहर शोर सुनकर वह बाहर आया तो इन लोगों ने उसपर राइफल से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जेठी ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। प्रतिष्ठान के समक्ष आकर फायरिंग करने की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले जगदीश और नंदन को मय राइफल के गिरफ्तार किया। धारा 307 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार देवरी व्यापार मंडल के चुनाव में हुए विवाद में जेठी ने मध्यस्थता की थी, इसी से नाराज होकर एक पक्ष ने उनपर हमला किया। कोतवाल चंचल शर्मा ने कहा कि फिलहाल फायरिंग का कारण पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि विवेचना के बाद ही फायरिंग का कारण पता चलेगा।
रुद्रपुर। तराई में सक्रिय बदमाशों ने पहले एक व्यवसायी से रंगदारी मांगी। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब फायरिंग कर दहशत फैला दी। गली नंबर चार इंदिरा कॉलोनी निवासी मोबाइल व्यवसायी शिवम खुराना पुत्र कमल खुराना ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात नौ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां पहुंचे अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर मोहल्ले में दहशत फैला दी।
लोगों के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। कुछ दिन पहले भी उसे अपहरण की धमकी देते हुए तीन लाख की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बावजूद बदमाशों के दुस्साहसी कदम से मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर गश्त बढ़ाने की मांग की है।