फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire At Sidcul Company

फ्रूटी निर्माता कंपनी में लगी भीषण आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fire At Sidcul Company
सितारगंज पारले एग्रो इंडस्ट्रीज में आग बुझाते फायर कर्मी और श्रमिक। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। एक शीतल पेय निर्माता कंपनी में शनिवार को भीषण आग लग गई। आननफानन में सभी श्रमिक और अधिकारी कंपनी से बाहर निकल आए। आग से कंपनी के उपकरण समेत कच्चा माल भी जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने दो वाहनों की मदद से आग को फैलने से रोका। प्रबंधन ने आग से करीब पांच से सात करोड़ की क्षति का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 10 बजे पारले एग्रो कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने यूपीएस रूम से आग निकलती देखी। उन्होंने तुरंत ही प्रबंधन के अधिकारियों को बताया। सायरन बजाकर श्रमिकों को खतरे से सचेत किया। प्रबंधन की ओर से अग्निशमन विभाग को आग की जानकारी दी। इस पर तुरंत ही फायर कर्मी दो दमकल वाहनों के साथ कंपनी परिसर पहुंचे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आठ दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोका। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

कंपनी के एचआर हेड भूपेश शर्मा ने बताया कि आग की चपेट में आकर पैनल, बैटरी, इलैक्ट्रिक वायर, पंप पैनल, चिमनियां जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा कंपनी में बनने वाले शीतल पेय का कच्चा माल भी खराब हो गया। फायर कर्मी प्रकाश चंद परगाईं ने बताया कि यूपीएस रूम से आग लगने की शुरुआत हुई थी। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले भी सिडकुल में लगी थी आग
सितारगंज। दिसंबर 2019 में भी सिडकुल की करम इंडस्ट्रीज का गोदाम जल गया था। इससे कंपनी को करीब 20 करोड़ की क्षति हुई थी। उससे पहले वीआरबीआई कंपनी में लगी आग बुझाने के दौरान एक फायर कर्मी झुलस गया था।

गर्मी के साथ ही बढ़ गया आग का खतरा
सितारगंज। गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र में आग से हर साल हजारों एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद होती है। नगर में भी आग लगने पर दमकल वाहन को दो किमी दूर लगे हाइड्रेंट पर पानी लेने भागना पड़ता है। अभी तक अग्निशमन विभाग की ओर से चिन्हित जगहों पर आग से निपटने के लिए हाइड्रेंट नहीं बनाए गए हैं। सिडकुल के उद्योगपतियों और स्थानीय लोगों ने आग से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed