फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fire at Four Shops

Udham Singh Nagar News: दो मकान और दो दुकानों में धधकी आग

Thu, 06 Apr 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fire at Four Shops
भाजपा नेता ने खुद बुझाई आग, अन्य जगहों पर दमकलकर्मियों ने पहुंच कर पाया काबू
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। शहर में मंगलवार देर रात अलग-अलग जगहों पर दो मकानों और अगल-बगल जुड़ी दो दुकानों में आग भड़क गई। तीनों घटनाओं का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
रात करीब 12 बजे आवास विकास, रविंद्र नगर निवासी सुभाष चंद्र मिश्रा के बंद मकान में आग लग गई। दमकलकर्मियों के मुताबिक, सूचना पर दमकल के दो वाहन मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

एफएसओ दया किशन ने बताया कि मकान बंद रहता है और कई असामाजिक तत्व दीवार फांदकर आ जाते हैं। सूचना मिली कि ये लोग वहां धूम्रपान करते हैं। प्रथमदृष्टया इसी कारण वहां आग लगी है। इसके बाद रात करीब 12:15 बजे गांधी कॉलोनी निवासी भाजपा नेता मनोज यादव के घर पर तीसरी मंजिल में बने बंद कमरे में आग भड़क गई। उनके पास अग्निशमन सिलिंडर मौजूद था। इस कारण वह दमकल विभाग को सूचना दिए बिना खुद ही सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गए। करीब आधे बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया। कमरे में रखा फ्रीज, वाशिंग मशीन, बर्तन सहित कई घरेलू सामान आग की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रात करीब एक बजे सुभाष कॉलोनी निवासी राजकुमार उर्फ राजू की गल्ला मंडी पर स्थित फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। आग उनकी दुकान से सटी भूतबंगला निवासी मुराद अली की सैलून तक भी पहुंच गई। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से दुकानों का शटर खुलवाया। तीन दमकल वाहनों की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। मुराद अली ने बताया कि उनकी सैलून की दुकान में रखा करीब चार लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। उधर, राजू ने बताया कि उनकी दुकान में रखा मशीन, मोटर और लकड़ी का करीब 12 लाख रुपये का सामान आग की चपेट में आ गया। इधर, बुधवार सुबह विधायक शिव अरोरा और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने भी मौका मुआयना किया। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकानों में आग लगी। घटना होने वाले किसी भी प्रतिष्ठान में अग्निशमक यंत्र नहीं थे और न ही संचालकों ने एनओसी ली थी। उनका कहना है कि आग की चपेट हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed