फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   FIR Registered Against Four Individuals, Including Prominent Entrepreneur Anoop Agarwal

Udham Singh Nagar News: चर्चित उद्यमी अनूप अग्रवाल समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 22 Apr 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 22 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Four Individuals, Including Prominent Entrepreneur Anoop Agarwal
काशीपुर। बीते सोमवार को ग्राम ढकिया कलां महादेव नगर निवासी जरनैल सिंह और लखविंदर सिंह ने समर्थकों के साथ कोतवाली परिसर में धरना दिया। इस दौरान पीड़ितों ने बहुचर्चित उद्यमी अनूप अग्रवाल व उनके परिवार पर भूमि हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अनूप अग्रवाल, उसकी पत्नी व दो बेटों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महादेव नगर ढकिया कलां निवासी लखविंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह ने पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह को बीते सोमवार को कोतवाली में तहरीर सौंपी थी। इसमें बताया कि वर्ष 2016-17 में अलीगंज रोड स्थित रोजडेल कॉलोनी निवासी अनूप अग्रवाल, अमोल अग्रवाल व अभिषेक पुत्रगण अनूप अग्रवाल ने स्टोन क्रशर लगाने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक व प्रशासन में बहुत अच्छी पकड़ है और इसकी अनुमति की जो भी सरकारी प्रक्रिया होगी वह हम प्रशासन से ले आएंगे। यह भी कहा कि उनकी करीब छह एकड़ जमीन जो कि ग्राम ढकिया कलां में है स्टोन क्रशर के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि अनूप अग्रवाल ने कहा कि स्टोन क्रशर में उनकी हिस्सेदारी 36 प्रतिशत की रहेगी। जो जमीन उनके नाम है उसका रेनू अग्रवाल पत्नी अनूप अग्रवाल के नाम बैनामा कराना पड़ेगा और उक्त जमीन के बदले करीब तीन करोड़ पचास लाख रुपये वह उन्हें दे देंगे।
इस आश्वासन के साथ ही आरोपियों ने कपटपूर्ण तरीके से उक्त जमीन का बैनामा रेनू अग्रवाल के नाम करा लिया जबकि उक्त जमीन को मुरलीवाला स्टोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से बैंक में बंधक भी रखा गया और बैंक से पांच करोड़ 25 लाख रुपये ऋण लेकर अपने खातों में हस्तांतरण कराकर हड़प लिए।
तहरीर में कहा गया कि पूर्व में किए गए वादे के अनुसार उसकी छह एकड़ जमीन का भुगतान भी नहीं किया और क्रशर में 36 प्रतिशत की प्रार्थीगण के हिस्सेदारी का कोई भी हिस्सा व लेखा-जोखा आज तक नहीं दिया गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उसने अपनी जमीन जो कि रेनू अग्रवाल के नाम कराई थी। उसका भुगतान और अपना हिस्सा मांगा तब अनूप अग्रवाल और अमोल अग्रवाल ने कहा कि हमने तुम्हारी जमीन व क्रशर के रुपये के साथ क्रशर का माल हड़प कर लिया है।
आरोपियों ने धमकी दी कि यदि दोबारा रुपये मांगे तो स्टोन क्रशर में गाड़ देंगे। विरोध करने पर अनूप अग्रवाल और अमोल अग्रवाल ने उन पर पिस्टल तानते हुए गालीगलौज कर जान से मारने के धमकी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - स्वप्न किशोर सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed