{"_id":"584ef1ab4f1c1b676f649f2e","slug":"filed-a-lawsuit-on-charges-of-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के आरोपी पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक महिला के घर में घुसकर चाकू की नोंक पर दुराचार करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली में दी तहरीर में महिला ने कहा कि उसके दोनों शादीशुदा बेटे अलग रहते हैं। वह अकेले किराए के मकान में रहती है। आरोपी को कहीं से उसका नंबर मिल गया और वह फोन पर उससे अश्लील बातें करता था।
विज्ञापन
रविवार की शाम वह कहीं से उसका पता लेकर घर में घुस गया। उसके अकेले होने का फायदा उठाकर चाकू की नोंक पर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद यूपी निवासी मुनव्वर के खिलाफ धारा 376, 342, 452 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन