फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   fights between outpost in-charge and constable after stopping him from drinking alcohol in rudrapur

Rudrapur: शराब पीने से टोकने पर चौकी प्रभारी और सिपाही की हाथापाई... वर्दी फटी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2024 05:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Jun 2024 05:02 PM IST
सार

रुद्रपुर शहर के प्रमुख गांधी पार्क की दीवार पर शराब पीने से टोकने पर तीन लोग पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। आरोपियों ने मारपीट कर दरोगा और सिपाही को चोटिल कर दिया। एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
fights between outpost in-charge and constable after stopping him from drinking alcohol in rudrapur
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रुद्रपुर शहर के प्रमुख गांधी पार्क की दीवार पर शराब पीने से टोकने पर तीन लोग पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। आरोपियों ने मारपीट कर दरोगा और सिपाही को चोटिल कर दिया। एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

बुधवार की रात रोडवेज बस अड्डे के सामने गांधी पार्क की दीवार के पास लोग शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी पंकज महर अपने साथ हेडकांस्टेबल दीप चन्द्र, कांस्टेबल प्रवीन रावत और हरीश रावत के साथ मौके पर पहुंचे। वहां तीन लोग दीवार के पास शराब पी रहे थे। चौकी प्रभारी ने युवकों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के लिए टोका तो एक युुवक उनसे भिड़ गया। तैश में आकर एक युवक ने पुलिसकर्मियों को वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। जबकि एक युवक ने कांस्टेबल हरीश रावत का गिरेबान पकड़ कर गालीगलौच करने लगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: इंस्पेक्टर पर चढ़ा इश्क का बुखार, ऑडियो वायरल...युवती से फोन पर बार-बार डाल रहा था दबाव; जानें मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने थाने से फोर्स को बुला लिया। इसी बीच एसआई नवीन बुधानी और दीपक कौशिक मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपना नाम दीपक राणा निवासी प्रीत विहार रुद्रपुर, बृजेश पंत और कचन पाठक निवासी झा काॅलोनी पंतनगर बताया। चौकी प्रभारी ने कहा कि आरोपियों ने पुलिस के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है। मारपीट में उन्हें और कांस्टेबल हरीश रावत को चोटें आई हैं। हरीश की वर्दी भी घटना में फट गई थी। एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को कोेर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed