{"_id":"6ad66a224a7559b26f01867f","slug":"community-halls-will-be-built-at-goljyu-temple-and-neelkanth-dham-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-148705-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गोल्ज्यू मंदिर और नीलकंठ धाम में बनेंगे सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गोल्ज्यू मंदिर और नीलकंठ धाम में बनेंगे सामुदायिक भवन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को सुविधा देने के लिए नगर निगम दो नए सामुदायिक भवनों का निर्माण कराने जा रहा है। गंगापुर रोड स्थित प्रसिद्ध गोल्ज्यू मंदिर और नीलकंठ धाम के पास ये भवन बनेंगे। इसके लिए निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गोल्ज्यू मंदिर परिसर के पास बनने वाले सामुदायिक भवन के लिए 20.80 लाख रुपये की लागत तय की गई है जबकि नीलकंठ धाम के पास प्रस्तावित भवन पर 23.42 लाख रुपये खर्च होंगे। निगम अधिकारियों का कहना है कि इन क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन, भंडारे, कीर्तन और अन्य सामाजिक कार्यक्रम अक्सर होते रहते हैं लेकिन स्थायी भवन नहीं होने से लोगों को टैंट और अस्थायी व्यवस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ता था। सामुदायिक भवन बनने से स्थानीय लोगों को एक सुविधाजनक और स्थायी स्थान मिल सकेगा। गोल्ज्यू मंदिर में हर शनिवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और न्याय के देवता के दरबार में अर्जी लगाते हैं। नीलकंठ धाम भी शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल है। ऐसे में यहां भवन बनने से श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों दोनों को लाभ होगा।
कोट
हमारा उद्देश्य शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। गोल्ज्यू मंदिर और नीलकंठ धाम के पास सामुदायिक भवन बनने से लोगों को सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। नगर निगम आगे भी जनसुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से कराता रहेगा। -विकास शर्मा, मेयर, रुद्रपुर।