फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   'Save the Earth' campaign reaches Gadarpur, delivers a message of environmental conservation

Udham Singh Nagar News: धरती बचाओ यात्रा गदरपुर पहुंची, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Tue, 20 Oct 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 20 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
'Save the Earth' campaign reaches Gadarpur, delivers a message of environmental conservation
गदरपुर। जीरकपुर पंजाब से धरती बचाओ यात्रा का चौथा विशाल नगर कीर्तन गदरपुर पहुंचा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह ग्रोवर के नेतृत्व में सिख समाज के लोगों ने धन धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाले जा रहे नगर कीर्तन का स्वागत किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने पंच प्यारों को सम्मानित किया। उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी सरोपा भेंट किया।
विज्ञापन

यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। इसमें धरती पर अधिक-से-अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया गया। संगत ने पालकी साहिब के सम्मुख शीश नवाया। सभी ने सर्वत्र खुशहाली की कामना की। धरती बचाओ यात्रा का समापन गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में होना था। इस अवसर पर औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया। वहां हेड ग्रंथी राजेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, सादा सिंह, करनैल सिंह, इंद्रजीत सिंह ग्रोवर, भारत सिंह, अमरजीत सिंह संधू, संजीव सेतिया, मनजीत सिंह खालसा, हरजिंदर सिंह सहित तमाम संगत मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed