फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   inspector started repeatedly making immoral demands on the girl over the phone in rudrapur

Rudrapur: इंस्पेक्टर पर चढ़ा इश्क का बुखार, ऑडियो वायरल...युवती से फोन पर बार-बार डाल रहा था दबाव; जानें मामला

Fri, 28 Jun 2024 03:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Jun 2024 03:35 PM IST
सार

रुद्रपुर में एक थाने में तैनात इंस्पेक्टर पर इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह युवती से फोन पर बार-बार अनैतिक मांग करने लगा। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने ऑडियो के साथ ही पूरे मामले की लिखित शिकायत डीजीपी से की।

विज्ञापन
inspector started repeatedly making immoral demands on the girl over the phone in rudrapur
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में एक थाने में तैनात इंस्पेक्टर पर इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह युवती से फोन पर बार-बार अनैतिक मांग करने लगा। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने ऑडियो के साथ ही पूरे मामले की लिखित शिकायत डीजीपी से की। डीजीपी के निर्देश पर महिला सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस की किरकिरी हो रही है। इससे पहले भी एक इंस्पेक्टर का महिला के साथ वीडियो वायरल होने के बाद निलंबन की सजा झेलनी पड़ी थी।

बृहस्पतिवार को आवास विकास स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में विधायक बेहड़ ने कहा कि इंस्पेक्टर का एक युवती से अश्लील बात करने का मामला प्रकाश में आया है। डीजीपी ने आईपीएस पी रेणुका देवी को जांच के निर्देश दिए थे। कहा कि पंतनगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर ने एक पक्ष के पिता और बहन को जेल भेज दिया था। इसी पक्ष की एक युवती दूसरे पक्ष पर केस दर्ज कराने की पैरवी कर रही थी। युवती इसको लेकर इंस्पेक्टर के संपर्क में थी और इंस्पेक्टर युवती से अश्लील बातें करने लगा था। इंस्पेक्टर ने गाड़ी में घुमाने और कई गलत बातें की, लेकिन युवती ने इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित करना चाहिए।
विज्ञापन


ये पढ़ें- खाकी पर लगा दाग: इंस्पेक्टर का युवती से अश्लील बात करने का आडियो वायरल, तो शुरू हो गई राजनीति, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचक्यू से इस मामले में जांच का पत्र आया है। तत्काल महिला सीओ को जांच सौंपी गई है और फैक्ट फाइडिंग रिपोर्ट मांगी गई है। 24 से 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। पंतनगर में दो पक्षों में विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या की थी। उस वक्त दूसरे पक्ष के दो लोगों को जेल भेजा गया था। यह कथित ऑडियो उस घटना के बाद की है। सीडीआर में ऑडियो की पूरी जानकारी आ जाएगी। इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी।

-डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed