{"_id":"645bea1f3997dbce520ab9f4","slug":"fight-between-two-groups-rudrapur-news-c-8-1-hld1009-137021-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खेत के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पिस्टल निकली, लाइसेंसी पिस्टल छोड़ भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खेत के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पिस्टल निकली, लाइसेंसी पिस्टल छोड़ भागे आरोपी
Thu, 11 May 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 11 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। अमरपुर गांव में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों मेंमारपीट हो गई। जिसमे एक पक्ष ने लाइसेंसी असलहा भी निकालकर दूसरे पक्ष पर तान दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान छीना झपटी में पिस्टल जमीन पर गिर गई और लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। लोगों ने पिस्टल को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली में दी तहरीर में दलीप सिंह निवासी ग्राम अमरपुर ने कहा है कि उसकी गांव में कृषि भूमि है। उसके खेत के बराबर वाले खेत में मनी मोहन विश्वास निवासी टीवीएस शोरूम दिनेशपुर का खेत है। मनी मोहन विश्वास के खेत से काफी गहरी मिट्टी का खनन पूर्व में किया जा चुका है। प्रार्थी ने अपने स्रोत की दोनों सीमाओं के साथ लगभग 10 मीटर मिट्टी को राजस्व विभाग के आदेश से काटने से रुकवा दिया था। लेकिन बीच-बीच में मनी विश्वास की ओर से छूटी हुई मिट्टी को काटने का प्रयास किया जा रहा था। बुधवार की सुबह वह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच मनी मोहन विश्वास, सुरेश विश्वास, रेनू, चन्द्र मण्डल तथा अन्य दो व्यक्ति हथियारों से लेस होकर जबरदस्ती जेसीबी लेकर वहां आ धमके। उन्होंने उसके खेत के साथ छूटी हुई मिट्टी को काटना शुरू कर दिया। उसके मना करने पर मनी मोहन ने अपनी पिस्टल को निकालकर उस पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। उसने मनी मोहन विश्वास को धक्का देकर अपने बचाव में उसे गिरा दिया। जिससे उसके हाथ से पिस्टल व मोबाइल जमीन पर मिट्टी में गिर गये। इसी बीच सुरेश विश्वास ने दाव से उसके के सिर पर जानलेवा वार किया। लेकिन उसके बचाव करने पर दाव से दायें हाथ में चोट आ गई। रेनू, चन्द्र विश्वास तथा अन्य 02 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर पास ही उसके भाई लोग आ गये। लोगों को एकत्र होते आरोपी अपनी पिस्टल, एक छोटा बैग व मोबाइल वहां छोड़कर भाग गए। जिसके बाद उन्होंने पिस्टल, बैग, मोबाइल पुलिस को सौंप दिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। असलहे के दुरुपयोग पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।