फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Field workers have staged walkout

फील्ड कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

Fri, 02 Sep 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Fri, 02 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर फील्ड कर्मियों ने वेतन वृद्घि सहित विभिन्न मांगों को लेकर चार घंटे का कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। शासन से उनकी मांगों का शीघ्र पूरा करने की मांग की।  
विज्ञापन



विभिन्न विभागों के फील्ड कर्मचारी बृहस्पतिवार को लंबित मांगों के निस्तारण करने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर तहसील पर धरने में बैठ गए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर आश्वासन के बाद भी मांगें हल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


उन्होंने एक नवंबर 2013 में हुए समझौते के अनुसार कर्मचारियों के ग्रेड वेतन बढ़ाने , सातवें वेतनमान का लाभ तुरंत देने, अधिवर्षता आयु पूरी करने वाले कर्मियों का नगदीकरण की धनराशि का भुगतान सेवानिवृत्ति से पहले करने, वाहन भत्ता 1200 रुपये देने , सभी कर्मचारियों को 30 वर्ष पूर्ण होने पर अन्य कर्मचारियों की भांति चतुर्थ प्रोन्नत वेतनमान का लाभ देने की मांग की।  उन्होंने कहा कि मांगें हल होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। धरना देने वालों में अध्यक्ष बहादुर सिंह,  केके डोभाल, जगदीश पाल सिंह, सोमपाल सिंह, वंदना चौहान, बसंती आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed