{"_id":"62000e3c9ba46212276f60c9","slug":"farmers-will-show-thier-unity-rudrapur-news-hld452978773","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी प्रत्याशियों को हराने के लिए संयुक्त मोर्चा ने किया एकजुट होने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी प्रत्याशियों को हराने के लिए संयुक्त मोर्चा ने किया एकजुट होने का एलान
विज्ञापन
गदरपुर में बुद्ध बाजार में बैठक करते किसान मोर्चा से जुड़े किसान।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों के मद्देनजर किसान विरोधी प्रत्याशियों और संबंधित पार्टियों के विरुद्ध संयुक्त किसान मोर्चा ने एकजुटता का एलान किया है। मोर्चा ने किसान समर्थित प्रत्याशी को खुला समर्थन देने के लिए बैठक की।
रविवार को बुध बाजार स्थित मंडी के खलिहान परिसर में तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी के आह्वान पर संयुक्त मोर्चा से जुड़े किसानों ने बैठक में सहभागिता की। सलविंदर सिंह कलसी ने कहा कि किसानों ने सवा साल कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन किया था। इसमें करीब 750 किसान शहीद हो गए। सरकार ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए तीनों काले कृषि कानून वापस ले लिए, लेकिन एमएसपी सहित विभिन्न मांगों पर सरकार का रवैया नकारात्मक ही रहा।
जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गोराया ने कहा कि किसानों की मौत के जिम्मेदार मंत्री को बर्खास्त न करना सरकार की हठधर्मिता है। उन्होंने तय किया कि किसान विरोध ताकतों को हराने में जो भी प्रत्याशी सक्षम होगा, तराई के किसान-मजदूर एवं उनके परिजन एकजुट होकर अपना एवं अपने परिवार का वोट देंगे। साथ ही उस प्रत्याशी के समर्थन में खुला प्रचार भी करेंगे। इस मौके पर गुरबख्श सिंह, गुरमीत सिंह, श्रेष्ठ सिंह, जसवंत सिंह, संदीप सिंह, सर्वजीत सिंह, दर्शन सिंह, सुखविंदर सिंह, रजवंत सिंह, सुखवंत सिंह, संदीप कुमार, सुरजीत सिंह मौजूद थे।