{"_id":"fb70acd85a7e8672376d9d7f40434433","slug":"farmers-will-get-20-per-cent-dividend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिलेगा 20 फीसदी लाभांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिलेगा 20 फीसदी लाभांश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
Updated Tue, 19 Jan 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
दक्षिणी किसान सेवा सहकारी समिति के वार्षिक अधिवेशन में किसानों को 20 फीसदी लाभांश देने की घोषणा की गई। इस दौरान किसानों बारिश में बर्बाद फसल का मुआवजा और समिति में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
समिति के 58वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ चेयरमैन नवनीत कौर ने किया। चेयरमैन कौर ने कहा कि किसानों के हितों के लिए समिति प्रयासरत है। उन्होंने किसानों को 20 फीसदी लाभांश देने की घोषणा की। प्रबंध निदेशक जितेंद्र शर्मा ने समिति की आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में 70.71 लाख का शुद्ध लाभ हुआ है।
विज्ञापन
अधिकतम दायित्व 77.84 करोड़ रखा गया। किसान मो. यूनिस ने बारिश के कारण खराब फसल का मुआवजा दिलाने, प्रधान मो. आरिफ ने समिति में उर्वरक, इफको खाद और कीटनाशक दवाई भी उपलब्ध कराने की मांग की। चेयरमैन नवनीत कौर ने किसानों को लाभांश के चेक भी वितरित किए।
विज्ञापन
वहां पूर्व मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह महार, अपर जिला सहायक निबंधक जीवन सिंह अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी नवल शर्मा, मदन लाल शर्मा, सगीर हसन, गुरपेज सिंह कंग, गुरसाहब सिंह, मुकेश सिंह, दलबाग सिंह, लक्खा सिंह, लीलाधर, रमेश तिवारी, जगतवीर त्यागी, भागपत सिंह राणा, पीडी बड़ौला, जीवन लाल, राजेंद्र प्रसाद, दलजीत सिंह आदि थे।