फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers protested against Cabinet minister Pandey.

खेल मंत्री अरविंद को किसानों ने काले झंडे दिखाकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested against Cabinet minister Pandey.
अरविंद पांडेय - फोटो : BAZPUR
गांव बिचपुरी में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास करने पहुंचे खेल मंत्री अरविंद पांडेय को किसान काले झंडे दिखाने पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें कार्यक्रम स्थल से 300 मीटर पहले ही रोक लिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

शनिवार को गांव बिचपुरी में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास करने के लिए खेल मंत्री अरविंद पांडेय के आने की सूचना मिलते ही युवा किसान कार्यक्रम स्थल से करीब 300 मीटर दूरी पर एकत्र हो गए। युवा किसानों ने हाथों में काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों ने कार्यक्रम स्थल पर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कृषि कानूनों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान किसान युवा नेता हरप्रीत सिंह निज्जर ने कहा कि तीनों कृषि कानून रद्द होने तक विरोध जारी रहेगा। बेरोजगारी, मंहगाई जटिल समस्या बन चुकी है। अब जनता समझ चुकी है। हिंदू मुस्लिम के नाम पर गुमराह नहीं होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग बदलकर शिलान्यायस स्थल पर पहुंचे खेल मंत्री अरविंद पांडेय
केलाखेड़ा। खेल मंत्री अरविंद पांडेय के विरोध करने के लिए युवा किसान हाइवे स्थित कार्यक्रम स्थल से 300 मीटर दूरी पर एकत्र हो गए। स्थिति का भांपते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी खेल मंत्री पांडेय को दूसरे मार्ग से शिलान्यास स्थल तक ले गए। खेल मंत्री शिलान्यास कार्यक्रम कर चले गए, जबकि किसानों को उक्त स्थल पर ही रोके रखा।
किसानों का कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ
स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर किसानों ने उनका कोई विरोध नहीं किया। कुछ दूरी पर हुआ होगा तो वह उनके कार्यक्रम का एक हिस्सा हो सकता है। विरोध करने वाले समेत सभी किसान उनके अपने हैं। स्टेडियम शिलान्यास समारोह में भी काफी किसान सम्मलित हुए थे। उन्हे ऐसा कोई विरोध नजर नहीं आया। विधिवत रूप से स्टेेडियम का शिलान्यास करके आया हूं।
-अरविंद पांडेय खेल, शिक्षा व खेल मंत्री
चार करोड़ 28 लाख से बनने वाले इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास
केलाखेड़ा। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने हाइवे स्थित गांव बिचपुरी में चार करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम का विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मिनी स्टेडियम का निर्माण होने से ग्रामीण बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने बच्चों से खेल क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।

शनिवार को गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बिचपुरी में इंडोर स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि स्टेडियम में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अभ्यास कर सेना, पुलिस सहित अन्य विभागों में नौकरी करने के लिए तैयारी कर सकेंगे। क्षेत्र के विकास कार्यो के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। रामनगर गांव के विद्यालय का जल्द ही उच्चीकरण किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता महेंद्र कालरा, अतुल पांडेय, अजय डबास, जिला पंचायत सदस्य अजीत पाल, बल्देव कांबोज, उदय पाल, अजय शर्मा, बलविंदर सिंह, प्रमोद राणा आदि थे। (संवाद)

 केलाखेड़ा में प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस।

केलाखेड़ा में प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस।- फोटो : BAZPUR

केलाखेड़ा में खेल मंत्री अरविंद पांडेय कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन ?

केलाखेड़ा में खेल मंत्री अरविंद पांडेय कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन ?- फोटो : BAZPUR

केलाखेड़ा में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास करते खेल मंत्री अरविंद पांडेय।

केलाखेड़ा में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास करते खेल मंत्री अरविंद पांडेय।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed