रुद्रपुर। किसान दिवस पर कृषि कानूनों के खिलाफ ऊधमसिंह नगर के सैकड़ों किसान गाजीपुर सीमा पर डटे रहे। बुधवार को तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने देशवासियों के नाम अपने खून से पत्र लिखकर किसानों के समर्थन में एक दिन का भोजन त्यागने की भावुक अपील की।
विर्क ने बताया कि किसान दिवस पर गाजीपुर सीमा में धरना दे रहे किसानों ने आंदोलन के दौरान शहीद हुए सभी किसानों को श्रद्धांजलि दी। बताया कि किसान आंदोलन को अब आम जनता का भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने अपने खून से जनता के नाम पत्र खिलकर किसानों के समर्थन में बुधवार को एक समय का भोजन त्यागने की अपील की। कहा धरने में लगातार किसान शामिल हो रहे हैं। इधर, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि किसान दिवस पर कृषि विभाग की ओर से जिले में गोष्ठियां आयोजित कीं गईं। वहीं, ऊधमसिंह नगर से 25 दिसंबर को दिल्ली कूच करने के लिए किसानों ने रणनीति तैयार की जबकि किसानों की गतिविधियों पर पुलिस औश्र प्रशासन की नजर रही। एसएसपी डीएस कुंवर ने कहा कि जिले से दिल्ली जाने वाले किसानों को रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। 25 जून को रामपुर सीमा समेत अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र- फोटो : BAZPUR

गाजीपुर बॉर्डर में खून से लिखे पत्र के साथ किसान नेता तजिंदर विर्क।- फोटो : RUDRAPUR

दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के समर्थन में धरना देते खटीमा के किसान।- फोटो : KHATIMA