फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers from UP sold more paddy at the procurement centres than those from Kashipur

Udham Singh Nagar News: क्रय केंद्रों पर काशीपुर के बजाय यूपी के किसान ज्यादा बेच गए धान

Sun, 28 Dec 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 28 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers from UP sold more paddy at the procurement centres than those from Kashipur
काशीपुर। काशीपुर मंडी समिति की ओर से बनाए गए 18 धान क्रय केंद्रों पर काशीपुर से ज्यादा यूपी के किसान अपना धान बेच गए। यूपी के किसानों ने क्रय केंद्रों पर 11.50 लाख क्विंटल धान बेचा जबकि काशीपुर के किसान केवल 9.35 लाख क्विंटल ही धान बेच सके। वहीं, 30 दिसंबर को धान क्रय केंद्र बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन


मंडी समिति में अक्तूबर माह से शुरू हुए धान क्रय केंद्रों पर शुरुआत में अच्छी भीड़ थी लेकिन किसानों ने धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद कम होने की शिकायत को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

अधिकतर किसान अपना धान बेच चुके हैं, जो बचे हैं वह ही धान बेचने आ रहे हैं। 30 दिसंबर को धान क्रय केंद्र बंद होने वाले हैं। ऐसे में अब तक धान खरीद का रिकॉर्ड निकलकर सामने आया है। इससे साफ है कि यूपी के किसानों ने मंडी समिति के क्रय केंद्रों पर ज्यादा धान बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर के किसानों ने पिछले साल 8.74 लाख क्विंटल धान खरीदा गया था जो पिछले बार की तुलना में ज्यादा है। मंडी समिति के सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि धान क्रय केंद्र 30 दिसंबर तक चालू रहेंगे, जो किसान अभी भी अपना धान नहीं बेच पाए हैं वह क्रय केंद्रों पर जाकर धान बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed