फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farmers did not reached.

जिले भर से आए प्रधान नजरबंद, सितारगंज कोतवाली में बिठाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not reached.
सितारगंज कोतवाली में पुलिस निगरानी में जिले भर के प्रधान। - फोटो : SITARGANJ
12 सूत्री मांगों के लिए प्रधान संगठन के जिले भर से आए प्रधान खटीमा खंड विकास कार्यालय में एकत्र हुए। सीएम का घेराव कर काले झंडे दिखाने के लिए खंड विकास कार्यालय से बंडिया कार्यक्रम स्थल जा रहे प्रधानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जसपुर ब्लॉक अध्यक्ष बृह्मानंद लाहौरी, काशीपुर के ब्लॉक संजय चौधरी, बाजपुर के ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, गदरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष गुरविंदर सिंह, रुद्रपुर के ब्लॉक उपाध्यक्ष तौफीक अहमद, सितारगंज के ब्लॉक अध्यक्ष भास्कर सम्मल व खटीमा के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव सिंह राणा के नेतृत्व में प्रधानों ने प्रदर्शन किया। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सम्मल ने कहा कि 73वें संविधान संशोधन के 29 विषय ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किए जाएं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वर्ग एक क की बिना खतौनी वाले लोगों को दिया जाए। प्रधानों को आपदा मद में विकास कार्यों के लिए अलग से बजट जारी किया जाए। प्रधानों का मानदेय दस हजार रुपये प्रति महीने किया जाए। कहा कि बीते 28 अगस्त को संघ ने मांगें न मानने पर सीएम को काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रधान आज यहां पहुंचे और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर सितारगंज कोतवाली में बैठा दिया जिन्हें सीएम के जाने के बाद छोड़ दिया गया। वहां आनंद मोहन जोशी, पार्वती देवी, सुखदेव सिंह, राम सिंह गिल, पूरन सिंह, अर्जुन राणा, राजू शर्मा, अशोक विश्वास आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed