{"_id":"64f625b622a63ae6fc09cae4","slug":"failure-student-protest-over-poor-evaluation-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-2696-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में की तालाबंदी
Tue, 05 Sep 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर महाविद्यालय में प्राचार्य से नोकझोक करते हैं छात्र-छात्राएं। संवाद
- फोटो : samvad
बीए तृतीय वर्ष अंग्रेजी और राजनीति शास्त्र में भारी संख्या में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण, सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने कराया छात्रों को शांत
काशीपुर। बीए तृतीय वर्ष में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्रशासन का घेराव कर दोबारा उत्तर पुस्तिका की जांच कराने की मांग की। प्राचार्य ने छात्रों को विश्वविद्यालय से बात कर समाधान कराने के प्रयास का आश्वासन दिया।
सोमवार को राधेहरि पीजी कॉलेज के छात्रों ने तालाबंदी कर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस के समझाने पर छात्र-छात्राएं शांत हुए। छात्रों ने प्राचार्य डॉ. वीके अग्रवाल का घेराव किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि बीए तृतीय वर्ष की परीक्षाएं मई में हुई थी। इसका परीक्षाफल पांच दिन पूर्व घोषित किया गया। अंग्रेजी और राजनीति शास्त्र विषय में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण हो गए हैं।
प्राचार्य को इस संबंध में ज्ञापन भी दे चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। छात्र-छात्राओं ने उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच कराकर उत्तीर्ण कराने की मांग की। छात्र नेता फैजुल रहमान, शाहरुख चौधरी समेत अन्य की महाविद्यालय प्रशासन से तीखी नोकझोंक भी हुई। वहां पर शीतल, फैजान मलिक, काजल, समीर, नैनसी, मानसी, सोनिया, विनीता आदि थीं।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी में मिले शून्य अंक
काशीपुर। छात्रों ने बताया कि परीक्षाफल परिणाम घोषित होने पर इंटरनेट से अंक तालिका डाउनलोड की है। कई छात्र-छात्राओं की अंकतालिका में अंग्रेजी साहित्य और राजनीति शास्त्र में नाममात्र के अंक दिए गए हैं। छात्रा मनीषा को अंग्रेजी में जीरो अंक दिए गए हैं।
कोट
बीए तृतीय वर्ष अंग्रेजी और राजनीति शास्त्र में कई छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण होने की जानकारी है। शिकायती पत्र विश्वविद्यालय भेज दिया गया है। रिमांडर भी भेजा जा रहा है। छात्रों की समस्या का समाधान कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
डॉ. वीके अग्रवाल, प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर।