{"_id":"5abcf65b4f1c1bf5618b4568","slug":"explanation-given-by-thukral-to-the-bjp-state-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट मामले में ठुकराल ने प्रदेश अध्यक्ष को दिया स्पष्टीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट मामले में ठुकराल ने प्रदेश अध्यक्ष को दिया स्पष्टीकरण
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते विधायक ठुकराल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं से मारपीट करने के मामले में विधायक राजकुमार ठुकराल ने बृहस्पतिवार को देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने खुद को मामले में बेकसूर बताते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए विपक्षियों ने साजिश रची थी।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों विधायक राजकुमार ठुकराल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। विधायक पर एक पंचायत में महिलाओं से मारपीट करने का आरोप लगा था। मामला सत्ता पक्ष के विधायक से जुड़ा होने के कारण इसकी गूंज राजधानी तक भी पहुंची। शिकायत मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने नोटिस देकर ठुकराल से स्पष्टीकरण मांगा था। बृहस्पतिवार को विधायक ठुकराल ने कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लिखित स्पष्टीकरण दिया।
विज्ञापन
स्पष्टीकरण की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन संजय सिंह और नरेश बंसल को भी दी गई।
ठुकराल ने प्रदेश अध्यक्ष को वायरल हुए वीडियो पर अपनी सफाई पेश की। बताया कि उन्होंने पंचायत के दौरान मारपीट नहीं की बल्कि दोनों पक्षों का बचाव कराया गया था। बीचबचाव नहीं कराते तो हालात और बिगड़ सकते थे। लेकिन, विपक्ष ने इस मामले में उन्हें बदनाम करने का षड्यंत्र रच दिया।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि उन पर जिस महिला से मारपीट का आरोप लगाया जा रहा था उस महिला ने खुद एसएसपी को शपथ पत्र देकर बहकावे में शिकायत करने की बात कही है। विधायक ने महिला की ओर से दिए गए शपथ पत्र की प्रतिलिपि भी प्रदेश अध्यक्ष को भी सौंपी। इस दौरान भाजपा नेता हरीश जल्होत्रा, वेद ठुकराल, विजय फुटेला, दिलीप अधिकारी, विकास शर्मा, तरुण दत्ता आदि भी थे।