{"_id":"65b2d03c9ad5575fdb0a9017","slug":"everything-turned-into-ashes-due-to-fire-in-the-house-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-107705-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शॉर्ट सर्किट से मजदूर के घर में लग गई आग, टीवी और फ्रिज समेत सारा घरेलू सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शॉर्ट सर्किट से मजदूर के घर में लग गई आग, टीवी और फ्रिज समेत सारा घरेलू सामान जलकर राख
Sat, 27 Jan 2024 04:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 27 Jan 2024 04:31 PM IST
सार
दिनेशपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक मजदूर के कच्चे मकान में आग लग गई। हादसे में घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
एक मजदूर के घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिनेशपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक मजदूर के कच्चे मकान में आग लग गई। हादसे में घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर राजस्व कर्मियों ने मौका मुआयना कर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर अमृतनगर नंबर एक निवासी मजदूर सुखचांद माली के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान मजदूर की पत्नी पड़ोस और उसकी मां करुना माली घर के बाहर आंगन में थी। कमरे से आग की लपटें निकलता देख करुना ने शोर मचाया तो एकत्र हुए ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक घर के भीतर रखा टीवी, फ्रिज, पंखा, बेड, बर्तन, कपड़े आदि सभी घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है। परिजनों ने एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- PHOTOS: कुमाऊं कमिश्नर ने इस अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, तस्वीरों में देखें झलक, ड्रेसिंग स्टाइल देख सभी दंग
विज्ञापन
काॅस्मेटिक की दुकान में लगी आग में सारा सामान जला
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक काॅस्मेटिक की दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर रख हो गया। आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट बताई जा रही है।
आजादनगर निवासी सतवीर की श्मशान घाट रोड पर किराए की कास्मेटिक की दुकान है। बुधवार देर रात लोगों ने सतवीर की दुकान से धुआं निकलते हुए देखा। सूचना पर सतवीर ने मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर खोला तो अंदर आग लगी थी। उसने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखी तीन सिलाई मशीन, कपड़े सहित कास्मेटिक का सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।