Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The live broadcast of the Unity Day parade resonated with a message of patriotism.

Udham Singh Nagar News: एकता दिवस परेड के लाइव प्रसारण से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

Mon, 02 Nov 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The live broadcast of the Unity Day parade resonated with a message of patriotism.
रुद्रपुर/गदरपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर में गुजरात में आयोजित एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण दिखाया गया। बड़ी स्क्रीन पर आईजी ट्रैफिक कृष्ण कुमार वीके, एसएसपी अजय गणपति, एसपी प्रमोद कुमार समेत पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने परेड देखी। इस दौरान जिले के सभी थानों में भी बड़ी स्क्रीन लगाकर लाइव प्रसारण दिखाया गया। पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी इसमें भागीदारी की। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

इधर, गदरपुर में कोतवाली परिसर में गोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल, एसएसआई मदन सिंह बिष्ट, एसआई प्रदीप शर्मा, संजय बोरा, मनोज पांडेय, मोहन बोरा, विजय कुमार, मेघा शर्मा, राजेंद्र सिंह मक्कड़ और मोहम्मद आलम आदि थे। संवाद
विज्ञापन

==
राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर एसएसबी जवानों ने लगाई दौड़
सितारगंज। राष्ट्रीय एकता दिवस पर 57वीं वाहिनी एसएसबी की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने प्रतिभाग कर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का निर्देशन वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने किया। एकता दौड़ के माध्यम से जवानों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण, आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed