फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: कुमाऊं कमिश्नर ने इस अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, तस्वीरों में देखें झलक, ड्रेसिंग स्टाइल देख सभी दंग

Sat, 27 Jan 2024 04:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 27 Jan 2024 04:11 PM IST
सार

उत्तराखंड के नैनीताल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम फ्लैट्स मैदान आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने झंडा फहराया।

विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat celebrated Republic Day in this style
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के नैनीताल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम फ्लैट्स मैदान आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने झंडा फहराया। साथ ही पुलिस टुकड़ियों और एनसीसी कैडेट्स द्वारा की जा रही परेड का निरीक्षण किया। वहीं, पुलिस टुकड़ी द्वारा जिलाधिकारी को सलामी दी गई। 

Kumaon Commissioner Deepak Rawat celebrated Republic Day in this style
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनपद में कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पवन मेलकानी और डॉ. विनीता टोलिया व किशोर सिंह बिष्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।
 

Kumaon Commissioner Deepak Rawat celebrated Republic Day in this style
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी जनपद वासियों,जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों/कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संविधान तभी है, जब स्वाधीनता है। अगर स्वाधीनता नहीं होगी तो संविधान भी न होगा। हमें उन सभी महापुरुषों को नमन करना चाहिए, जिन्होंने संविधान निर्माण और स्वाधीनता में अपना योगदान दिया है। करीब 3 साल के मंथन के बाद 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू हुआ था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat celebrated Republic Day in this style
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
दीपक रावत ने कहा कि आज सबसे बड़ी रिपब्लिक भारत है, जो समय के साथ और अधिक मजबूत हुआ है। जिस देश ने 200 वर्षों तक हम पर राज किया, आज हमारे देश की इकोनॉमी ने उस देश को पीछे छोड़ दिया है। हमारे देश की आर्थिकी मजबूत हुई है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में पीएम ने हाउस आफ हिमालयज का शुभारंभ किया है, जिसके माध्यम से उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और इनको ग्लोबल स्केल पर पहुंचने की बात कही गई है।

 
विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat celebrated Republic Day in this style
दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आगे कहा कि पिछले दिनों कैबिनेट ने भी इसको कंपनी बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। हम सभी इसमें अपने-अपने स्थानीय उत्पादों के माध्यम से अपना योगदान दे सकते हैं, जिससे हमारी आर्थिकी और मजबूत होगी। दीपक रावत ने कहा बाबा साहब अंबेडकर ने कहा है कि संविधान चाहें कितना ही अच्छा क्यों न हो, अगर उसको कार्यान्वित करने वाले लोग बुरे हैं, तो संविधान अच्छा नहीं हो सकता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed