Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More than 50 delegates are participating in the 34th annual group meeting.

Udham Singh Nagar News: 34वीं वार्षिक समूह बैठक में 50 से अधिक प्रतिनिधि कर रहे भागीदारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
More than 50 delegates are participating in the 34th annual group meeting.
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में अखिल भारतीय समन्वित पुष्पकृषि अनुसंधान परियोजना की 34वीं वार्षिक समूह बैठक का आगाज हो गया है। तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में देश के विभिन्न भागों से 50 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को बैठक में आईसीएआर-पुष्पकृषि शोध निदेशालय पुणे के निदेशक डॉ. केवी प्रसाद ने अनुसंधान कार्यक्रमों की प्रगति और तकनीकी कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जानकारी दी। सहायक महानिदेशक डॉ. सुधाकर पांडे ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पुष्पकृषि की भूमिका रेखांकित की। विवि के कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में पुष्पकृषि की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। निदेशक शोध डॉ. एसके वर्मा ने विश्वविद्यालय की शोध और तकनीकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान पुष्पकृषि क्षेत्र में किए गए शोध कार्यों को संकलित और 10 तकनीकी बुलेटिनों का विमोचन किया गया। डॉ. सुधाकर पांडेय ने टिकाऊ आजीविका उपलब्ध कराने में पुष्पकृषि की भूमिका बताई। वहां विवि के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, प्राध्यापक, विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed