{"_id":"6ae794df01489b217905362c","slug":"roadways-buses-returned-to-their-routes-after-two-days-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-151005-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो दिन बाद रूटों पर लौटीं रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो दिन बाद रूटों पर लौटीं रोडवेज की बसें
Mon, 02 Nov 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद बसों का संचालन शुरू हो गया है। रविवार को कर्मचारी काम पर लौट आए और दो दिनों से प्रभावित परिवहन व्यवस्था फिर से पटरी पर आ गई है।
काशीपुर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार और शनिवार को हड़ताल पर रहे थे। हड़ताल के कारण दो दिनों तक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और डिपो को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। शनिवार को देहरादून मुख्यालय में परिवहन मंत्री के साथ रोडवेज कर्मचारी संगठनों की वार्ता हुई जिसमें सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। रविवार सुबह से दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी सहित सभी लंबे और लोकल रूटों पर बसों का संचालन पूर्ववत हो गया है। संवाद