फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Even after 20 hours the blazing fire could not be extinguished, 12 shops were affected

Udham Singh Nagar News: 20 घंटे बाद भी बुझ नहीं पाई धधकती आग, 12 दुकानें जद में आईं

Sat, 29 Mar 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 29 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Even after 20 hours the blazing fire could not be extinguished, 12 shops were affected
रुद्रपुर। शहर के स्क्रैप गोदाम में लगी आग 20 घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई। लगातार आठ घंटे तक दमकल की 12 गाड़ियां आग को बुझाने में लगी रहीं। भोर के तीन बजे तक दमकल की गाड़ियों के साथ ही सैकड़ों लोग आग बुझाने में जुटे रहे। इसके बावजूद दूसरे दिन भी रह-रह कर आग धधकती रही। स्क्रैप गोदाम सहित अगल-बगल की करीब 12 दुकानें आग की जद में आ गई हैं।
विज्ञापन

किच्छा हाईवे पर मेडिसिटी अस्पताल के पीछे स्क्रैप के कई गोदाम हैं। बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे अज्ञात कारणों से स्क्रैप के एक गोदाम में आग लग गई। लपटें देखकर लोग आग बुझाने की नाकाम कोशिश करते रहे। आग बुझने के बजाय बढ़ती गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों के साथ ही रबड़ दाना बनाने वाली छोटी फैक्टरी और गत्ता की दुकानों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग के विकराल रूप को देखते हुए सिडकुल की भी छह गाड़ियां बुलाई गई। इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा स का। पुलिस प्रशासन ने एहतियातन अगल-बगल की दुकानों और मकानों को खाली करा दिया। पूरी रात आग बुझाने की जद्दोजहद चलती रही। सुबह तीन बजे ऊंची उठतीं लपटों पर लगाम लगा। इसके बाद सिडकुल की गाड़ियों को भेज दिया गया। शुक्रवार को पूरे दिन रह-रहकर धधक रही आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावितों के लिए मुआवजे की मांग
रुद्रपुर। समाजसेवी सुशील गाबा ने शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर अग्निशमन और राजस्व विभाग के अधिकारियों से बात की। उन्होंने राज्य सरकार से इनको अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि इस भीषण अग्निकांड से स्क्रैप कारोबारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार को संवेदनशीलता और गंभीरता दिखाते हुए तत्काल मुआवजा देना चाहिए। वहां रमेश कालड़ा, आलोक कालड़ा, विकास कुकरेजा, लखबीर सिंह लक्खा, जितेंद्र संधू, जावेद अख्तर, नईम, मोहम्मद तसलीम हुसैन आदि थे। संवाद

आग बुझने पर होगा नुकसान का आकलन
20 घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पा सका था। खबर लिखे जाने तक फायरकर्मी आग बुझा रहे थे। इसके चलते नुकसान का आकलन नहीं हो पाया। विभाग का मानना है कि आग में काफी नुकसान हुआ है। आग के बुझने पर कारणों का पता लगाते हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।


शुक्रवार की दोपहर तक रह-रह कर आग धधकती रही। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर लगाई गई हैं। कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है।
- संजीव कुमार, सीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed