{"_id":"6ab2e5fccfb200d1db06892b","slug":"rainwater-accumulated-outside-the-phc-is-adding-to-the-patients-woes-rudrapur-news-c-8-hld1056-838450-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीएचसी के बाहर एकत्र बारिश का पानी, बढ़ा रहा मरीजों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीएचसी के बाहर एकत्र बारिश का पानी, बढ़ा रहा मरीजों की परेशानी
Wed, 23 Sep 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
महुआखेड़ा गंज। एक सप्ताह पहले हुई बारिश का पानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों की परेशानी अब तक बढ़ा रहा है। निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण अस्पताल को जाने वाला रास्ता पानी से लबालब भरा है। अस्पताल के बाहर तक जलभराव होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीएचसी के मुख्य गेट के सामने और अस्पताल के रास्ते पर नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी जमा हो गया है। रास्ते से गुजरने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर काई जमने के कारण फिसलने का खतरा बना है। इससे बुजुर्गों और बच्चों को आने-जाने में अधिक परेशानी हो रही है। पीएचसी सेंटर आने वाले मरीजों का कहना है कि पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बुसरा खान ने बताया कि निकासी नहीं होने से पानी जमा हुआ है। समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।