फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Encroachment removed from Modi Maidan

मोदी मैदान में चला नगर निगम का बुल्डोजर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Modi Maidan
रुद्रपुर मोदी मैदान में अतिक्रमण ध्वस्त करता बुल्डोजर। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। किच्छा बाईपास स्थित मोदी मैदान में नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों पर बुल्डोजर चला दिया। 20 से ज्यादा कच्चे-पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि आगे भी मोदी मैदान में इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

किच्छा बाईपास पर गंगापुर रोड तिराहे पर अस्थाई सब्जी मंडी लगती है। नगर निगम का कहना है कि सब्जी मंडी की आड़ में कई लोग मौके पर काबिज हो गए थे जहां उन्होंने टिनशेड से शुरुआत कर पक्का निर्माण तक कर दिया था। नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया। सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया था जिसमें वह व्यक्तिगत रूप से सभी से मिले थे और स्थायी निर्माण नहीं करने को कहा था। इसके बाद भी मौके पर कई परिवारों ने स्थाई निर्माण करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

ऐसे में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम का बुल्डोजर मौके पर पहुंचा। अतिक्रमणकारियों को अपना सामान निर्माण स्थल से हटाने की मोहलत भी दी गई जिसके बाद निर्माण तोड़ दिया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक उदयवीर, पर्यवेक्षक गौतम व पीआरडी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed